आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । भारत ने टी-20 वल्र्ड कप में जीत से शुरुआत की है। टीम ने शनिवार को अपने पहले मैच में यूएसए को 29 रन से हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारने के बाद भारत ने बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन बनाए।
टीम इंडिया के शुरुआती 4 विकेट महज 46 रन पर गिर गए थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 बॉल पर 84 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 162 रन का टारगेट चेज करते हुए यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। शुभम रंजने और संजय कृष्णमूर्ति ने 37-37 रन बनाए। जबकि मिलिंद कुमार ने 34 रन बनाए। भारत से मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए।











