एक दिवसीय दौरे पर कोटखाई जाएंगी सांसद प्रतिभा सिंह, कबड्डी में जीतने वाले विजेताओं को करेंगी पुरस्कृत 

0
3
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह (FILE PHOTO )
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह (FILE PHOTO )
आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
शिमला। नव.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह 11 नव. को एक दिवसीय दौरे पर कोटखाई जाएंगी। यहां पर कोटखाई  एनवायरनमेंट व कल्चरल स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित प्रो कबड्डी लीग के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगी व विजेताओं को पुरस्कृत करेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने बताया है कि प्रतिभा सिंह 11 नव. को  सुबह 9.30 बजे शिमला से कोटखाई के लिये रवाना होंगी। इस दौरान ग्राम पंचायत बगैन में कुछ देर रुकने के बाद  11.30 बजे कोटखाई में आयोजित कबड्डी लीग के प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगी। उसके बाद शिमला लौट आएंगी।