मुख्यमंत्री ने मॉलरोड पर देखा भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच, पुलिस नियंत्रण कक्ष के पास एक आकर्षक भित्ति चित्र का भी किया उद्घाटन 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

 

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू  भारत-ऑस्ट्रेलिया के मध्य आई.सी.सी. क्रिकेट विश्व कप-2023 का फाइनल मैच देखने के लिए मॉल रोड शिमला में नागरिकों के साथ शामिल हुए। नगर निगम शिमला द्वारा लोगों की सुविधा के लिए एक बड़ी एलईडी स्क्रीन स्थापित कर इस मैच के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई है। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने पुलिस नियंत्रण कक्ष के पास एक आकर्षक भित्ति चित्र का भी उद्घाटन किया। प्रोफेसर हिम चटर्जी की यह रचना पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा तैयार की गई है। इस भित्ति चित्र में राज्य के विभिन्न जिलों की लोक संस्कृति को दर्शाया गया है।

यह भी पढ़े:- दि शिमला अर्बन कोआप्रेटिव बैंक ने मनाया 56वा वार्षिक अधिवेशन,109 सदस्यों ने लिया भाग

नगर निगम शिमला के प्रयासों की सराहना करते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पर्यटन और जल विद्युत उत्पादन राज्य में राजस्व वृद्धि का मुख्य स्त्रोत है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और पर्यटकों की आमद बढ़ाने पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जा रहा और इस संबंध में कई ठोस कदम उठाए गए हैं।