सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से किया आगामी लोकसभा चुनावों के लिए एकजुट होने का आग्रह 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं सेआगामी लोकसभा चुनावों के लिए एकजुट होकर आगे आने को कहा है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस बहुत ही मजबूत है और इसी मजबूती से पहले हम प्रदेश में मण्डी संसदीय उप चुनाव सहित तीन विधानसभा उप चुनाव जीतने के बाद विधानसभा चुनाव जीते है। उन्होंने इस जीत का पूरा श्रेय कार्यकर्तओं को देते हुए कहा कि अब उन्हें अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए भी मैदान में डटना होगा।

आज रिकांगपिओ में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्हें भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार का मुहतोड़ जवाब देना है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार प्रदेश के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इतनी बड़ी आपदा आई पर केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश की कोई भी मदद नही की। उन्होंने कहा कि आज देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी भाजपा की नीतियों व तानाशाही निर्णयों का ही परिणाम है। प्रतिभा सिंह कहा कि जनजातीय क्षेत्रो का विकास कांग्रेस सरकार की ही देन रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व,वीरभद्र सिंह ने इन क्षेत्रों के विकास के लिये विशेष योजनाएं बना कर विशेष बजट का प्रावधान किया था।

यह भी पढ़े:-शिमला में आयोजित होगा कृषि अवसंरचना कोष पर आधारित राज्य स्तरीय कान्क्लेव,160 से अधिक हितधारक लेंगे कार्यक्रम में हिस्सा

इस दौरान राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने अपने सम्बोधन में स्व वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि जनजातीय क्षेत्रों का विकास वीरभद्र सिंह की ही देन रहा है। उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह उनके कार्यो को आगे बढ़ा रही है। जगत सिंह नेगी ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में भी वह अपनी राजनीति कर झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आपदा प्रभावित सभी लोगों की पूरी मदद कर रही है। उन्होंने पूर्व में कांग्रेस पार्टी को दिए अपने बहुमूल्य सहयोग के लिये आभार व्यक्त करते हुए आगामी लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस को अपना पूर्ण बहुमत देने का आग्रह किया।बैठक को कांग्रेस महासचिव जिला के प्रभारी महेंद्र स्तान व जिला अध्यक्ष उमेश नेगी ने भी अपने सम्बोधन में पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होने का पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।