सांसद प्रतिभा सिंह होंगी कांग्रेस कमेटी के महासचिव चेतराम ठाकुर की पुत्री के शादी समारोह में शामिल

0
5
कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह
कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह 31 जनवरी को मण्डी में मिल्क फेड के पूर्व अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चेतराम ठाकुर की पुत्री के शादी समारोह में शामिल होंगी। प्रतिभा सिंह शिमला से सुबह 10 बजे मण्डी को रवाना होगी और देर सांय शिमला लौट आएगी।

यह भी पढ़े:-भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए नया कानून बनाने पर विचार – मुख्यमंत्री

 1 फरवरी को प्रतिभा सिंह  सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अनुसूचित जाति विभाग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने के बाद फिर से मण्डी के लिये रवाना हो जाएंगी। इस दिन रात्रि विश्राम मण्डी सर्कट हाऊस रहेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव अमित पाल सिंह ने बताया है कि प्रतिभा सिंह 1 फरवरी से अपने संसदीय क्षेत्र मण्डी के दौरे पर रहेंगी। प्रतिभा सिंह 2 फरवरी को सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के रखोटा में  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में  हिस्सा लेंगी। इस दिन रात्रि विश्राम भी मण्डी सर्कट हाउस ही रहेगा।