सांसद प्रतिभा सिंह ने पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा के निधन पर जताया रोष

0
2
कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह
कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाचन विधानसभा के पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। प्रतिभा सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार से अपनी संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़े:- कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी, ख़ुद को क़ानून से ऊपर समझते हैं कांग्रेसी नेता: अनुराग ठाकुर

आपको बता दें कि मंडी जिले के नाचन के पूर्व विधायक व पूर्व सीपीएस टेक चंद डोगरा का शनिवार सुबह अस्पताल में उपचार के बाद घर पहुंचाते ही निधन हो गया। डोगरा 77 वर्ष के थे। टेक चंद डोगरा चार बार विधायक रहे और एक बार सीपीएस भी बने। डोगरा मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन और एससीएसटी विकास निगम के चेयरमैन भी रहे हैं।