कांग्रेस पार्टी से पूर्व विधायक जगजीवन पाल, कांग्रेस नेता परस राम व पूर्व जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर का निष्कासन निरस्त, अधिसूचना जारी

0
4
कांग्रेस
कांग्रेस

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति की अध्यक्ष विप्लव ठाकुर के अनुमोदन के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने सुलह विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जगजीवन पाल व आनी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता परस राम व पूर्व जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर का कांग्रेस पार्टी से उनका निष्कासन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है।