विधान सभा अध्यक्ष ने जुब्बल के समीप हुए बस हादसे पर जताया खेद  

0
5
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधान सभा के  अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने जिला शिमला की जुब्बल तहसील के चौंरी खड्ड के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। गौरतलब है कि हि0प्र0 पथ परिवहन निमग की यह बस आज सुबह 7 बजे चौंरी खड्ड के पास हादसे का शिकार हो गई। यह बस  कुड्डु से गिलटाड़ी की ओर जा रही थी। इस बस में कुल 7 लोग सवार थे जिसमें  से चालक तथा परिचालक समेत  4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा अन्य तीन बुरी तरह से घायल हैं।

                    पठानियां ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति अपना गहरा शोक प्रकट किया है तथा दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की है व शोक संतप्त परिवार को इस गहरे सदमें से उभरने की ईश्वर  से प्रार्थना की है।  पठानियां ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। विधान सभा उपाध्यक्ष  विनय कुमार ने भी बस हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है तथा दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की है।