राहुल गांधी के प्रमाणों के बावजूद चुनाव आयोग की जांच में लापरवाही: रजनी पाटिल

0
10

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल ने भाजपा पर देश के लोकतंत्र को कमजोर करने और वोट चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कई राज्यों में भाजपा द्वारा वोट चोरी के पुख्ता प्रमाण दिए हैं, लेकिन चुनाव आयोग इसकी जांच में पूरी निष्पक्षता नहीं दिखा रहा है। रजनी पाटिल ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग अपनी जवाबदेही से भाग रहा है।

इस दौरान ठियोग विधानसभा क्षेत्र के नारकंडा व ठियोग में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया ‘वोट चोर, कुर्सी छोड़’ अभियान लोगों का भारी समर्थन पा रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ इस अभियान के तहत 15 अक्टूबर तक हस्ताक्षर अभियान पूरा कर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भेजने का आह्वान किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं ठियोग विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने बताया कि ठियोग विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है और 15 अक्टूबर तक इसे पूरी तरह पूरा कर लिया जाएगा और उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी विदित चौधरी, वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक हरिकृष्ण हिमराल, सत्यजीत नेगी, अनिता वर्मा, नरेंद्र कवंर, रूपेश कवंल, राजेश कवंर, उज्वल मेहता, सौरभ चौहान सहित कई पूर्व पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे है।