आदर्श हिमाचल ब्यूरों
किन्नौर निचार उपमंडल की ग्राम पंचायत यूला व उरनी के पंचायत भवन में एक दिवसीय संयुक्त जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जिला श्रम कल्याण अधिकारी सपन जसरोटिया ने बताया कि इस संयुक्त जागरूकता शिविर में कामगारों को ई केवाईसी प्रक्रिया पर जानकारी प्रदान की गई ताकि उन्हें वर्तमान प्रदेश सरकार की श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ मिल सके व महिला कामगारों को रोजगार के समान अवसर उपलब्ध हो सके।
- श्रम कल्याण अधिकारी ने राज्य भवन संन्निर्माण एवं कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिक वर्ग के लिए चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा योजना, मातृत्व अवकाश, कार्यस्थल में हादसे के बाद वित्तीय सहायता का प्रावधान व उनके बच्चों के लिए उच्च शिक्षा में दी जा रही वित्तीय सहायता पर प्रकाश डाला तथा प्रचार-प्रसार सामग्री के माध्यम से उपस्थित श्रमिकों को जागरूक किया व परस्पर संवाद स्थापित कर उनके संशय दूर किए ताकि वे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा व्यवस्था परिवर्तन के दौर में संचालित मानवीय दृष्टिकोण से परिपूर्ण कामगार हितैषी योजनाओं का लाभ उठा सकें और वंचित वर्ग विकास की मुख्य धारा में शामिल हो सके।











