मनाली में चिट्टे के साथ पंजाब के दो युवक गिरफ्तार।

0
15

 

आदर्श हिमाचल बयूरों 

कुल्लू ।प्रर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 39.650 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उपेंदर जीव सिंह (21) पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव मौहल्ला वाहरली अबादी, झंडियाला मंजकी डाकघर साहनकेपासे तहसील फिल्लौर जिला जालंधर पंजाब और बलकार लाल (25) पुत्र शजागीर सिंह निवासी गांव नजद माता गंगा जी गुरुद्वारा बेराक वाई पास विजयनगर अमृतसर के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू मदन लाल ने बताया कि मनाली पुलिस बीते शुक्रवार शाम को वन विहार पार्किंग के पास गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की पंजाब के दो युवक जो गोंपा रॉड मनाली में होटल में कमरा लेकर रह रहे हैं, वह अपने होटल रूम से चिट्टा बेचने का अवैध धंधा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल के कमरे की नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से उक्त मात्रा में चिट्टा बराद हुआ। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।