आदर्श हिमाचल ब्यूरों
ऊना । हिमाचल प्रदेश लिपिक वर्गीय संगठन, ज़िला ऊना की कार्यकारिणी का चुनाव बुधवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सम्पन्न हुआ। विभाग के एससी कार्यालय में तैनात तारा सिंह को लगातार सातवीं बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
कार्यकारिणी में सोहन लाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव प्रेम चन्द, विमला देवी, गुरनाम व रामदयाल उपाध्यक्ष तथा पिरथी चन्द को संयुक्त सचिव चुना गया। जबकि मान सिंह वित्त सचिव, जगदीश चन्द संगठन सचिव, अश्वनी कुमार व सुशील कुमार प्रैस सचिव, अमित कुमार व मुमेहर सिंह संगठन ऑडिटर, रणबीर सिंह कानूनी सलाहकार और पुष्प राज को मुख्य सलाहकार तथा सुरिंदर कुमार व कमल को राज्य प्रतिनिधि के रूप में चुना गया।
कार्यकारिणी को सम्बोधित करते हुए तारा सिंह ने कहा कि लगातार मुझ पर संघ की जिम्मेवारी सौंपने का विश्वास किया है, उस पर खरा उतरने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहूंगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठन एक संगठन नहीं, बल्कि हम सभी की एकता की आवाज़ है, जो कर्मचारियों के हितों की रक्षा व समस्याओं के निदान को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का माध्यम है। उन्होंने आशा जाहिर की कार्यकारिणी के चुने गये सभी प्रति अपनी जिम्मेवारी का पूरी इमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।











