मनीष सिसोदियां होंगे मुख्य अतिथि, मंडी में प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन — बलदेव राज

0
4

आदर्श हिमाचल  ब्यूरों

मंडी। आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश सचिव बलदेव राज ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि 22 मार्च को मंडी के ब्यास सदन में एक भव्य एवं ऐतिहासिक प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री Manish Sisodia कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

 

 

उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के लिए 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद साबित होगा। श्री सिसोदिया का यह दौरा प्रदेश के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा।

एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार पार्थजीत डे ने संभाला

बलदेव राज ने कहा, “हमारा लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है और ‘केजरीवाल मॉडल’ को घर-घर तक पहुँचाना है। हम प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी विकास के मुद्दों पर काम की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

https://www.facebook.com/share/v/1CEzFSvP7L/

उन्होंने बताया कि जिस प्रकार Manish Sisodia ने दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दी, उसी तर्ज पर हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों को भी बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

 


सम्मेलन के दौरान प्रदेश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और जनता को एक ईमानदार एवं कार्यशील विकल्प देने का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सम्मेलन केवल एक बैठक नहीं, बल्कि प्रदेश की राजनीति में बदलाव की शुरुआत है।
अंत में, उन्होंने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में मंडी पहुँचने का आह्वान किया। आदर्श हिमाचल पेज फोलो/लाइक और यूटुब लाइक /सबस्क्राइब करे  mail —aadarshhimachal@gmail.com