मुख्यमंत्री ने अपने चौथे बजट में हर वर्ग का रखा है ख्याल: निशांत शर्मा

0
86

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

हमीरपुर। युवा कांग्रेस नेता निशांत शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को शानदार और समाज के सभी वर्गों के हित में बताया है।

 

यहां जारी एक बयान में बजट का स्वागत करते हुए निशांत शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस बजट में युवाओं, महिलाओं, किसानों, बागवानों, पशुपालकों सहित सभी वर्गों के लिए सराहनीय घोषणाएं की हैं, जो प्रदेश के विकास को नई गति देंगी।

 

उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी विभागों में सैकड़ों पदों को भरने के साथ-साथ युवाओं को कॉरपोरेट क्षेत्र और विदेशों में रोजगार दिलाने के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। राजीव गांधी स्टार्टअप योजना सहित अन्य स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

 

शिक्षा के क्षेत्र में हमीरपुर के लिए डेडिकेटेड साइंस कॉलेज की घोषणा को भी उन्होंने ऐतिहासिक बताया। इसके साथ ही मत्स्य पालन, पोल्ट्री और पशुपालन के क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं शुरू की गई हैं।

 

उन्होंने कहा कि दूध के दामों में रिकॉर्ड वृद्धि और प्राकृतिक खेती से तैयार फसलों के दामों में बढ़ोतरी से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। जिला हमीरपुर में एक्वा पार्क स्थापित करने के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान भी सराहनीय कदम है।

 

निशांत शर्मा ने कहा कि एक लाख महिलाओं को 1500 रुपये मासिक सहायता और 300 यूनिट मुफ्त बिजली की गारंटी को पूरा करने की दिशा में भी बजट में ऐतिहासिक प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के चहुंमुखी विकास और हर वर्ग के उत्थान को सुनिश्चित करेगा।

#HimachalBudget2026 #SukhvinderSinghSukhu #HimachalNews
#Hamirpur #YouthEmployment #StartupIndia
#WomenEmpowerment #Farmers #SelfEmployment
#AdarshHimachal #आदर्श_हिमाचल #HimachalPradesh