राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला में कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहलवानों ने दिखाया दमखम

0
108

आदर्श हिमाचल ब्यूरो,

बिलासपुर । राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के अवसर पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस अवसर पर उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

 

 

मुख्यातिथि ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कुश्ती हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण खेल है। यह युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास तथा शारीरिक सुदृढ़ता को बढ़ावा देता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पारंपरिक खेलों को अपनाकर अपनी प्रतिभा को निखारें।

 

आज के मुकाबलों में हिमबाला, हिम कुमार, बिलासपुर कुमार, सामान्य पुरुष एवं महिला वर्ग की कुश्तियां आयोजित की गईं, जिनमें पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

#नलवाड़ीमेला #Bilaspur #Kushti #TraditionalSports
#HimachalNews #HimachalPradesh #Wrestling
#YouthPower #IndianSports #Culture
#AdarshHimachal #आदर्श_हिमाचल