आदर्श हिमाचल ब्यूरो
कुल्लू । राजकीय महाविद्यालय पनारसा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पंकज राय (IAS), उप निदेशक (प्रशासन), पीजीआई चंडीगढ़ उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. शैफाली, प्राचार्या राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) ने शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद संगीत विभाग द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। समारोह के दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
बीए तृतीय वर्ष में तनिशा ने ओवरऑल प्रथम तथा प्रिया ठाकुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बीकॉम तृतीय वर्ष में लक्ष्मी प्रथम और श्रेया द्वितीय रहीं। द्वितीय वर्ष में वंशिका प्रथम और ललिता द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि प्रथम वर्ष में सीमा प्रथम और पूजा द्वितीय स्थान पर रहीं।
अन्य पुरस्कार विजेताओं में ईशा ठाकुर, यश पाल, शिवानी, गुलशाना, संगीता, मधु, प्रियंका ठाकुर, चारु, मोनिका ठाकुर, सौरभ शर्मा, भूमे राम, तुषार कुमार और हीना ठाकुर शामिल रहे। मनदीप कुमार, चारु, ईशा ठाकुर, यश पाल एवं भूमे राम को विशेष सम्मान भी प्रदान किया गया।
विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का मुख्य आकर्षण रहे। राजा रवि वर्मा की प्रसिद्ध पेंटिंग्स पर आधारित मॉडलिंग ने सभी का मन मोह लिया। राखी और नंदिनी ने अपने मधुर गीतों से समा बांधा, जबकि सुहानी ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उरसेम लता ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर डॉ. लीना वैद्य, प्रो. सुरेश, डॉ. कविता, प्रो. हीरा सिंह, डॉ. डिंपल जम्टा, प्रो. रतन नेगी, प्रो. अनीता, प्रो. कृष्ण, डॉ. निशा तथा सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष बुंदू सूर्यवंशी सहित पीटीए सदस्य और महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
#PanarsaCollege #Kullu #HimachalNews
#PrizeDistribution #StudentAchievement
#CulturalProgram #Education
#HimachalPradesh #YouthTalent
#AdarshHimachal #आदर्श_हिमाचल








