आदर्श हिमाचल ब्यूरो
कुल्लू/मनाली । स्नो मैराथन लीग में भाग लेने के लिए देश-विदेश से आए रनर्स ने सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए स्थानीय लोगों के बीच भाईचारे का संदेश दिया।आउटरीच कार्यक्रम के तहत सरसई में आयोजित जुआरी मेला परिसर में मेडिकल कैंप लगाया गया, जिसमें रनर्स और स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। फोर्टिस अस्पताल, मोहाली के डॉ. गुरमीत सिंह और डॉ. श्याम सिंह ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा मुफ्त परामर्श और दवाइयां वितरित कीं। इस कैंप से करीब 150 स्थानीय लोग लाभान्वित हुए।
इससे पूर्व आयोजकों और वालिंटियर्स ने जुआरी मेला स्थल के पास स्वच्छता अभियान चलाया। लगभग 40 रनर्स और वालिंटियर्स ने दो घंटे तक चले इस अभियान में भाग लिया और 15 गार्बेज बैग में प्लास्टिक कचरा एकत्र किया। इस दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
भारी बर्फबारी और अटल टनल के अवरुद्ध होने के चलते स्नो मैराथन लीग का आयोजन अब रविवार को लगभग 9500 फीट की ऊंचाई पर स्थित सेथन की बर्फीली पहाड़ियों में किया जाएगा। इस आयोजन में 50 किलोमीटर की अल्ट्रा रन, विभिन्न वर्गों में वॉकाथन और ‘स्नो टेल्स’ (कुत्तों की दौड़) भी आकर्षण का केंद्र होंगी।
#SnowMarathon #Manali #Kullu #Sethan
#HimachalNews #CleanHimachal #SocialService
#MedicalCamp #RunForCause #EcoFriendly
#AdventureSports #Himalayas #AdarshHimachal #आदर्श_हिमाचल











