धनवीं छिंज मेले में मुख्य अतिथि बने सुनील शर्मा बिट्टू, कमेटी को 11 हजार की सहायता

0
299

आदर्श हिमाचल ब्यूरो,

हमीरपुर । मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने सोमवार को ग्राम पंचायत अघार के गांव धनवीं में आयोजित पारंपरिक छिंज मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

 

इस दौरान छिंज कमेटी और बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान सुनील शर्मा बिट्टू ने छिंज कमेटी को ₹11,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने गांव की सड़क की मरम्मत और खेल मैदान के विकास के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।

 

इस अवसर पर राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के बीओडी सदस्य विक्रम शर्मा, एचपीएमसी के बीओडी सदस्य राजेश ठाकुर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश आनंद, राकेश वर्मा, टिंकू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

#AdarshHimachal #HamirpurNews #HimachalNews #SunilSharmaBittu #ChhinjMela #VillageDevelopment #HimachalPradesh #LocalNews #AdarshHimachalBureau #BreakingNews