कसौली में विकास कार्यों को मिली रफ्तार- विनोद सुल्तानपुरी

0
123

आदर्श हिमाचल ब्यूरों 

 

कसौली ।  विधानसभा क्षेत्र के विधायक Vinod Sultanpuri ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है।धर्मपुर विकास खंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

 

👉 8 लाख रुपये से निर्मित सामुदायिक सेवा केंद्र, हरिपुर – लोकार्पण
👉 2.75 लाख रुपये से मुख्य मार्ग से गांव बनगला तक संपर्क मार्ग – लोकार्पण
👉 3 लाख रुपये से पक्की सड़क (कमलजीत के घर से मोहन लाल के घर तक) – लोकार्पण
👉 9.1 लाख रुपये से आंगनबाड़ी केंद्र, खनेरी – शिलान्यास
👉 5 लाख रुपये से खेल मैदान, जगोटा – शिलान्यास
विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है, जिससे ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सके।
साथ ही उन्होंने बताया कि Sukhvinder Singh Sukhu द्वारा बजट में प्राकृतिक खेती से उगाई जाने वाली फसलों—गेहूं, मक्की और हल्दी—के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगाकार्यक्रम के दौरान विधायक ने नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी सम्पन्न करवाया।
#Kasauli #HimachalNews #VinodSultanpuri #Development #HimachalPradesh #RuralDevelopment #AdarshHimachal