आदर्श हिमाचल ब्यूरों
हमीरपुर । जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में आयोजित विशाल ‘रोज़गार मेला’ युवाओं के लिए सुनहरा अवसर साबित हुआ। इस मेले में Gautam College of Pharmacy के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रदेश सरकार के सौजन्य से आयोजित इस रोजगार मेले में विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNCs) ने हिस्सा लिया।
जिले भर से आए सैकड़ों अभ्यर्थियों के बीच गौतम कॉलेज के छात्रों का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा । फार्मास्युटिकल क्षेत्र की कई कंपनियों ने छात्रों के साक्षात्कार लिए प्रतिभा और कौशल के आधार पर कई छात्रों का चयन भी किया गया
संस्थान के डायरेक्टर-कम-प्रिंसिपल Dr. Sanjay Kumar और अकादमिक इंचार्ज Dr. Darsh Gautam ने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत से जुड़ने का बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं।
वहीं, प्रबंध निदेशक Jagdish Gautam और सचिव Dr. Rajnish Gautam ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर और रोजगार योग्य बनाना है।
यह रोजगार मेला विद्यार्थियों के करियर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जिसमें छात्रों ने संस्थान का नाम रोशन किया।
#Hamirpur #RozgarMela #HimachalNews #GautamCollege #YouthSuccess #Jobs #AdarshHimachal #Career










