हिम केयर पर बयान को लेकर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने उठाए सवाल

0
45
देहरा में एसपी ऑफिस और पीडब्ल्यूडी के सर्कल ऑफिस खोले जाने के कैबिनेट फ़ैसले पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की प्रतिक्रिया।
देहरा में एसपी ऑफिस और पीडब्ल्यूडी के सर्कल ऑफिस खोले जाने के कैबिनेट फ़ैसले पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की प्रतिक्रिया।

आदर्श हिमाचल ब्यूरों 

 

शिमला ।  विधानसभा में हिम केयर योजना को लेकर दिए गए बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। नेता प्रतिपक्ष Jai Ram Thakur ने मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu से माफी की मांग की है।
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि हिम केयर योजना को लेकर गलत जानकारी दी गई और बाद में उसे वापस लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर केवल सदन ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश से माफी मांगी जानी चाहिए।

 

 

👉 उन्होंने योजना की शुरुआत से अब तक की जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग की
👉 दावा किया कि उनकी सरकार में प्रति मरीज औसत खर्च 11 हजार रुपये था, जबकि वर्तमान सरकार में यह बढ़कर लगभग 14 हजार रुपये हो गया है
👉 दवाइयों की खरीद और ठेकों को लेकर भी सवाल उठाए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हिम केयर जैसी योजना लाखों लोगों के लिए लाभकारी रही है और इसे राजनीतिक कारणों से बदनाम नहीं किया जाना चाहिए।

 

साथ ही, उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम उत्पादों पर आयात शुल्क घटाने के फैसले का स्वागत करते हुए राज्य सरकार से भी जनता को राहत देने के लिए कदम उठाने की अपील की।

#HimCare #JaiRamThakur #Sukhu #HimachalPolitics #Shimla #HimachalNews #AdarshHimachal #Politics