आदर्श हिमाचल ब्यूरों
मनाली । राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष Vijaya Rahatkar ने जिला कुल्लू में महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि सुदृढ़ कानून-व्यवस्था से महिलाओं में सुरक्षा और विश्वास की भावना उत्पन्न होती है।
एसडीएम कार्यालय मनाली में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया।
👉 बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित कई योजनाओं की समीक्षा
👉 वन स्टॉप सेंटर (सखी), वर्किंग वूमेन हॉस्टल और NRLM जैसी योजनाओं पर विशेष चर्चा
👉 POSH एक्ट और घरेलू हिंसा मामलों में कार्यवाही की स्थिति का जायजा ।
अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि तीन माह के भीतर विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट तैयार कर आयोग को भेजी जाए।
उन्होंने कहा कि मनाली जैसे पर्यटन स्थल पर महिलाओं की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में महिला पर्यटक आती हैं। उन्होंने पुलिस विभाग को “टूरिस्ट फ्रेंडली योजना” बनाने का सुझाव दिया।
👉 घरेलू हिंसा मामलों में काउंसलर्स और NGOs को जोड़ने पर जोर
👉 स्वयं सहायता समूह (SHGs) को मजबूत बनाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की अपील
👉 नशे के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश
इस दौरान उन्होंने बरुआ गांव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी Aanchal Thakur को सम्मानित किया, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
साथ ही, Dr. Shruti More को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर बधाई दी गई।
इस अवसर पर उपायुक्त Anurag Chandra Sharma सहित जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
#Manali #WomenSafety #VijayaRahatkar #HimachalNews #WomenEmpowerment #Kullu #AdarshHimachal #Safety











