संगठन निर्माण और समर्पित कार्यकर्ताओं पर जोर, कुसुम्पटी बैठक में अहम चर्चा

0
1

आदर्श हिमाचल ब्यूरों 

शिमला। कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता Deepak Jha (सह प्रभारी, शिमला जोन इंचार्ज) ने की। इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी Ajay Rajput भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

बैठक में लगभग 25 से 30 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान कुसुम्पटी विधानसभा के कार्यकर्ताओं से सुझाव एवं प्रस्ताव लिए गए तथा आगामी समय में विधानसभा क्षेत्र को मजबूत, निष्पक्ष एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के माध्यम से सशक्त बनाने को लेकर विभिन्न अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में जिला शिमला पर्यवेक्षक मंजीत नेगी , जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर , कुसुम्पटी कोऑर्डिनेटर डॉ. राजेश चानना , विधानसभा अध्यक्ष वीणा देवी  एवं कुसुम्पटी पर्यवेक्षक प्रोफेसर अतर सिंह चंदेल  भी उपस्थित रहे।

 

कार्यकर्ताओं को संगठन निर्माण, संगठन के प्रति समर्पण एवं उनकी भूमिका जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान Arvind Kejriwal जी द्वारा हिमाचल प्रदेश के कर्मठ कार्यकर्ताओं के लिए दिए गए संदेश को भी साझा किया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना रहा।
📢
#Kusumpti #Shimla #HimachalPradesh #AAP #OrganizationBuilding #PoliticalMeeting #JanSampark #AdarshHimachal #GroundLevelPolitics 🔵🔥