SJVN कर्मचारियों ने पेश की मिसाल 💪 200+ यूनिट रक्तदान

0
1

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला।एसजेवीएन ने अपने कॉरपोरेट मुख्यालय, शिमला में सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कर्मचारियों, उनके परिवारजनों तथा अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 200 से अधिक यूनिट रक्तदान किया।

 

एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  भूपेंद्र गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार की पहलें न केवल संगठन में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करती हैं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करती हैं।

 

रक्तदान शिविर का उद्घाटन निदेशक (कार्मिक)  अजय कुमार शर्मा द्वारा निदेशक (वित्त)  पार्थजीत डे, मुख्य सतर्कता अधिकारी  पंकज पोरवाल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर अजय कुमार शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी  शैली शर्मा सहित कई अधिकारियों ने स्वयं रक्तदान कर प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

 

पार्थजीत डे ने स्वैच्छिक रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान जीवन बचाने का एक प्रभावी माध्यम है और इस प्रकार के शिविर समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ कर्मचारियों में एकता और मानवीय मूल्यों को भी प्रोत्साहित करते हैं।
यह शिविर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी), शिमला के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें आईजीएमसी की चिकित्सकीय टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।
एसजेवीएन द्वारा आयोजित यह पहल समाज के प्रति उसकी प्रतिबद्धता, मानवीय संवेदनाओं और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।#SJVN
#BloodDonationCamp
#DonateBloodSaveLives#Shimla#HimachalPradesh#CSRActivity#SocialResponsibility
#HumanityFirst#BloodDonation#SaveLives
#CommunityService#VolunteerSpirit#IGMCShimla#HealthCare#Inspiration