आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । हिमाचल प्रदेश में मौसम के बदले हालात के बीच हुई बेमौसमी बर्फबारी-ओलावृष्टि ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। राज्य के कई क्षेत्रों में सेब सहित अन्य फल फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बागबानों का कहना है कि इस बार केवल आगामी सीजन ही नहीं, बल्कि कई वर्षों की मेहनत और कमाई भी दांव पर लग गई है।
राज्य के कई क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के कारण पेड़ों पर जमी मोटी बर्फ का भार इतना अधिक हो गया कि पेड़ों की टहनियां और कई जगह सेब के पौधे टूट गए हैं। इन पेड़ों पर लगे फूल और कलियां भी बर्बाद हो गई हैं, इससे इस साल उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा।
बागबानों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द नुकसान का आकलन करने के लिए विशेष कमेटी गठित की जाए और प्रभावित किसानों-बागबानों को उचित मुआवजा दिया जाए। बागबानी विशेषज्ञों का मानना है कि इस समय फलों के पेड़ों पर फ्लावरिंग का समय होता है। ऐसे में बर्फबारी और तेज बारिश के कारण फूल झडऩे और पौधों के कमजोर होने का खतरा बढ़ जाता है।
इसका सीधा असर फलों की संख्या और गुणवत्ता पर पड़ेगा, जिससे बागबानों की आमदनी में भारी गिरावट आ सकती है। प्रदेश में एक बार फिर मौसम की मार ने किसानों और बागबानों की कमर तोड़ दी है। बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि ने सेब को भारी नुकसान पहुंचाया है।#AppleFarming
#HimachalNews
#WeatherDamage
#FarmersCrisis
#Hailstorm
#CropLoss
#SaveFarmers
#AdarshHimachal











