मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर भरोसा खत्म, वादों का हिसाब दें: जयराम ठाकुर

0
7

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

 

शिमला । पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश सरकार पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की घोषणाओं पर अब जनता का भरोसा नहीं रहा है, क्योंकि अब तक किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दूर-दराज के क्षेत्रों में केवल घोषणाएं कर रही है, जबकि प्रदेश की जनता को दी गई चुनावी गारंटियां अधूरी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को पहले अपने पुराने वादों का हिसाब देना चाहिए।

 

जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों की वेतन कटौती और बागी विधायकों की पेंशन से जुड़े फैसलों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ये निर्णय न तो सही थे और न ही कानून सम्मत। उन्होंने कहा कि ऐसे फैसलों के कारण सरकार को न्यायालय में भी झटका लगा है, जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं।

 

उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और सरकार इस पर प्रभावी नियंत्रण करने में विफल रही है।जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देगी।

#JairamThakur
#HimachalPradesh#Shimla
#PoliticalStatement#HimachalNews
#BreakingNews#BJP#Congress
#LawAndOrder#PublicVoice
#AdarshHimachal