आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में शिमला में “टाउन हॉल ऑफ वूमेन” और भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं, बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्कुलर रोड स्थित होटल ध्रुव में आयोजित टाउन हॉल से हुआ, जहां महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा, नेतृत्व और राजनीति में 33% आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना राष्ट्र निर्माण अधूरा है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा डेज़ी ठाकुर ने इसे महिलाओं के अधिकारों के लिए एक जनआंदोलन बताते हुए कहा कि यह केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि नारी सम्मान का संकल्प है।
मुख्य वक्ता डॉ. पूर्णिमा चौहान ने शिक्षा और प्रशासन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को नए भारत की पहचान बताया, वहीं प्रोफेसर मीनाक्षी पॉल ने कहा कि शिक्षा ही सशक्तिकरण की मजबूत नींव है।
रेणु बलजीस ने महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर बल दिया, जबकि वंदना भगरा ने समाज में समान अवसर और सहयोग को आवश्यक बताया।
टाउन हॉल के बाद होटल ध्रुव से CTO शिमला तक पदयात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने 33% आरक्षण के समर्थन में एकजुटता दिखाई।
#NariShakti
#NariShaktiVandanAdhiniyam
#WomenEmpowerment#Shimla#HimachalPradesh#33PercentReservation#WomenPower#BJP#MahilaMorcha#IndiaRising
#HimachalNews
#AdarshHimachal











