आदर्श हिमाचल ब्यूरों
डलहौजी । विधायक डी एस ठाकुर की अगुवाई में कांग्रेस सरकार की विफलताओं और जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध एक विशाल ‘आक्रोश रैली’ का आयोजन किया गया। इस रैली में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने हिस्सा लेकर सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया।
*झूठी गारंटियां और बढ़ती महंगाई:* रैली को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार ने चुनाव से पूर्व जनता को झूठी गारंटियां देकर छला है। आज प्रदेश में महंगाई चरम पर है और आम जनता का जीना दूभर हो गया है।
*संस्थानों को बंद करना:* भाजपा ने आरोप लगाया कि सरकार द्वेष की भावना से काम कर रही है और पूर्ववर्ती सरकार द्वारा जनहित में खोले गए संस्थानों को लगातार बंद किया जा रहा है।कर्ज का बोझ: प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार ने प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेल दिया है और अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए जनता पर भारी टैक्स का बोझ लाद दिया है।
रैली के समापन पर डलहौजी की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए विधायक डी एस ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार से मिला और महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि सरकार तुरंत जनविरोधी फैसलों को वापस ले और प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुधारने के ठोस कदम उठाए।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि जब तक यह ‘गूंगी-बहरी’ सरकार जनता की सुध नहीं लेती, प्रदेश के उज्जवल भविष्य के लिए उनका यह संघर्ष और आंदोलन जारी रहेगा।











