हिमांशु कुमरा बने शिमला शहरी कांग्रेस के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर

0
1

आदर्श  हिमाचल ब्यूरों

 

शिमला । हिमांशु कुमरा ने जिला शिमला शहरी कांग्रेस कमेटी में सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाने पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व और सम्मान का क्षण है।

 

 

उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार, शिमला शहरी के विधायक हरीश जनार्थ, शिमला शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया।

 

 

हिमांशु कुमरा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने शिमला शहरी कांग्रेस के नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों को भी बधाई दी।