आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष Jai Ram Thakur ने हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के पेंशनरों को समय पर पेंशन न मिलने को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि अप्रैल माह की 28 तारीख हो चुकी है, लेकिन पेंशनरों को अब तक पेंशन नहीं मिली है।
निर्धारित तिथि 15 होने के बावजूद हर माह देरी हो रही है, जिससे पेंशनरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि पेंशन के साथ-साथ पिछले तीन वर्षों से मेडिकल बिलों का भुगतान भी लंबित है, जिसके कारण कई पेंशनर उधार लेकर इलाज कराने या बिना इलाज के रहने को मजबूर हैं।
Sukhvinder Singh Sukhu के निर्णयों पर निशाना साधते हुए जय राम ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा कमला नेहरू अस्पताल से गायनी विभाग को Indira Gandhi Medical College में स्थानांतरित करने का फैसला बिना पर्याप्त तैयारी के लिया गया है।
उन्होंने कहा कि इस फैसले से महिलाओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है और कई मामलों में गंभीर स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।
रोबोटिक सर्जरी को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने मशीन खरीदने के बावजूद अब तक एक भी सर्जरी नहीं की है, जबकि मरीजों पर अतिरिक्त शुल्क का बोझ डाला जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य सेवाओं में दवाइयों की कमी और जांचों के लिए निजी लैब पर निर्भरता बढ़ रही है, जिससे आम जनता प्रभावित हो रही है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि सरकार को व्यावहारिक और जनहित में निर्णय लेने चाहिए, ताकि पेंशनरों और महिलाओं को राहत मिल सके।
🔖
#HimachalPolitics #JaiRamThakur #HRTC #PensionIssue #Shimla #HealthSystem #HimachalNews #BreakingNews #AdarshHimachal











