आदर्श हिमाचल ब्यूरो
धर्मशाला/नई दिल्ली। हिमाचल मित्र मंडल दिल्ली (रजि.) द्वारा Himachal Bhawan में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें Delhi Police के इंस्पेक्टर रैंक के दो अधिकारियों श्री रणजीत सिंह और श्री अशोक कुमार खजुरिया को उनके सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हिमाचल मित्र मंडल दिल्ली के संस्थापक अध्यक्ष किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि संगठन दिल्ली में विभिन्न राज्य और केंद्र सरकार के मंत्रालयों में कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है। इसका उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मियों का अपने गृह राज्य हिमाचल से भावनात्मक जुड़ाव बनाए रखना और रिटायरमेंट के बाद आने वाली चुनौतियों में उनका मार्गदर्शन करना है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों के माध्यम से हिमाचल मित्र मंडल दिल्ली, राजधानी में बसे हिमाचल प्रदेश के लोगों को एक मजबूत मंच प्रदान कर रहा है।
समारोह में हिमाचल सोशल बॉडीज़ फेडरेशन के अध्यक्ष के.आर. वर्मा, प्रसिद्ध समाजसेवी के.के. सकलानी सहित हिमाचल प्रदेश की कई जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया।#HimachalMitraMandal #Delhi #HimachalBhawan #RetirementHonour #DelhiPolice #HimachaliCommunity #SocialWork #AdarshHimachal











