कालीबाड़ी ऑडिटोरियम में हिमांशु कुमरा को ‘सुदर्शन गौर कला गौरव सम्मान’ से नवाजा गया

0
8

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

शिमला । अगर मन में कुछ करने की तमन्ना हो तो इंसान क्या नहीं कर सकता और यह कर दिखाया है शिमला के जाने माने समाजसेवी  हिमांशु कुमरा ने जिन्हें समाज के प्रति उनकी उपलब्धियों को लेकर ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन मुंबई के अध्यक्ष वा बॉलीवुड अभिनेता  रोहिताश गौर व उप अध्यक्ष  रेखा गौर  ने कालीबारी ऑडिटोरियम में हिमांशु कुमरा को सुदर्शन गौर कला गौरव सम्मान दे कर सम्मानित किया और उन्हें उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

 

इस अवसर पर हिमांशु कुमरा ने कहा कि यह अवार्ड उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा वो सबसे महेवपूर्ण अवार्ड है और इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी संतोष कुमरा भी उपस्थित थी ।

 

हिमांशु कुमरा ने इसका श्रेय अपने माता पिता वा अपने गुरुजनों को देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और विश्वास से ही वो आज इस मुकाम तक पहुंच पाये हे और आगे भविष्य में भी समाज सेवा करते रहेंगे ।