PGI चंडीगढ़ में MD सीट हासिल कर डॉ. अनुराग ठाकुर बने युवाओं के प्रेरणास्रोत

0
7

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरों 

बिलासपुर। झंडूता क्षेत्र के होनहार युवा डॉ. अनुराग ठाकुर ने देश की प्रतिष्ठित एवं कठिन INI-CET 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनका चयन PGI चंडीगढ़ में MD General Medicine के लिए हुआ है, जो उनकी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है।

 

 

डॉ. अनुराग ठाकुर ग्राम एवं डाकघर झंडूता, जिला बिलासपुर के निवासी हैं। उनके पिता राजेश कुमार तथा माता बबीता कुमारी हैं। उन्होंने वर्ष 2017 से 2020 के दौरान डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज, नाहन से MBBS की शिक्षा प्राप्त की।

 

 

MBBS के बाद उन्होंने सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र PHC पंतेहड़ा, जिला बिलासपुर में मेडिकल ऑफिसर (MO) के रूप में अपनी सेवाएं देते हुए जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। नौकरी के साथ-साथ कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित INI-CET 2026 परीक्षा में सफलता हासिल कर PGI चंडीगढ़ में MD General Medicine में प्रवेश सुनिश्चित किया।

 

 

डॉ. अनुराग ठाकुर की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे झंडूता क्षेत्र और जिला बिलासपुर के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

 

डॉ. अनुराग ठाकुर एवं उनके परिवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल चिकित्सकीय जीवन के लिए अनंत शुभकामनाएं प्रेषित करता है।