आदर्श हिमाचल ब्यूरों
बिलासपुर । बरठीं श्रेत्र कडयाना गांव निवासी एवं प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रेम लाल गौतम को विज्ञान एवं इंजीनियरी के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री पुरस्कार से अलंकृत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
डॉ. गौतम ने कृषि, जैव-विविधता संरक्षण तथा किसानों के अधिकारों को सशक्त बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। जैव-विविधता अधिनियम तथा पौध किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण अधिनियम के निर्माण एवं क्रियान्वयन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
यह उपलब्धि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।











