शिमला विश्वविद्यालय (एपीजी) का ‘एडमिशन कैरावान’ शुरू, प्रदेशभर के विद्यार्थियों को मिलेगा ऑन-द-स्पॉट एडमिशन मार्गदर्शन

0
4

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला।विद्यार्थियों को उनके अपने शहर में उच्च शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से शिमला विश्वविद्यालय (एपीजी) द्वारा “एडमिशन कैरावान 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत विश्वविद्यालय की टीम प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुँचकर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को करियर काउंसलिंग, प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रमों और छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देगी।

 

कैरावान की शुरुआत 4 जुलाई को किन्नौर से होगी। इसके बाद 6 जुलाई को रामपुर 8 जुलाई को बिलासपुर तथा 10 जुलाई को हमीरपुर में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया जाएगा। प्रत्येक स्थान पर विद्यार्थियों को ऑन-द-स्पॉट एडमिशन गाइडेंस विशेषज्ञों से आमने-सामने बातचीत तथा विश्वविद्यालय के विभिन्न व्यावसायिक एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।

 

 

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार योग्य विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, प्रत्येक आगंतुक के लिए विशेष उपहार की व्यवस्था की गई है। इस अभियान का उद्देश्य दूरदराज़ क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और बेहतर करियर के अवसर पहुँचाना है।

 

विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपने शहर में आयोजित एडमिशन कैरावान में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

एडमिशन कैरावान कार्यक्रम:

* 4 जुलाई– किन्नौर
* 6 जुलाई– रामपुर
* 8 जुलाई– बिलासपुर
* 10 जुलाई– हमीरपुर

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:8035018491