आदर्श हिमाचल ब्यूरों
रोहड़ू । गांव शरोग की होनहार छात्रा सजल चौहान ने NEET-2026 परीक्षा में 720 में से 594 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल करते हुए क्षेत्र, विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है।
सजल चौहान, लक्ष्मी सिंह की पुत्री हैं। उनकी माता बबीता ने बेटी की इस सफलता का श्रेय उसके अनुशासित अध्ययन, आत्मविश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

सजल ने अपनी 10वीं कक्षा की शिक्षा ग्लोरी स्कूल, रोहड़ू से पूरी की, जबकि +2 की पढ़ाई एस्पायर, शिमला से की। बेहतर मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास के बल पर उन्होंने NEET-2026 में 594/720 अंक प्राप्त किए। साथ ही उन्होंने अपनी श्रेणी (Category) में लगभग 4000वीं रैंक हासिल की।

सजल की इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके इस प्रदर्शन से चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। परिवारजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने सजल को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। NEET-2026 के परिणाम हाल ही में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित किए गए हैं।








