आदर्श हिमाचल ब्यूरों शिमला ।
कुमारी विदुला दुल्टा सपुत्री गौतम दुल्टा नेत्र चिकित्साधिकारी एवं मति सत्या दुल्टा पूर्व हैल्थ सुपरवाईजर सी एच सी सुन्दासु ने नीट की परिक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

विदुला दुल्टा जी और उनके पूरे परिवार को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई! नीट (NEET) परीक्षा उत्तीर्ण करना उनकी कड़ी मेहनत, लगन और माता-पिता के मार्गदर्शन का प्रमाण है। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े परिवार से होने के कारण उन्होंने स्वास्थ्य सेवा की इस परंपरा को और आगे बढ़ाया है, जो कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।। उन्होने नीट परिक्षा में 526अंक प्राप्त किये ।
गांव घेली तै० जुब्बल की रहनी वाली विदुला दुल्टा बचपन से ही मेहनती व कुशाग्र बुद्धि की रही है । पूर्व में वह नवोदय विद्यालय ठियोग में भी शिक्षा प्राप्त कर चुकी है ।
उसकी सफलता से चौहारा रोहहू व जुब्बल क्षेत्र में खुशी की लहर है ।

विदुला की मेहनत “बेटी है अनमोल “की धारणा को सही में चरित्रार्थ करती है । उनकी दुसरी बहिन मानसी दुल्टा भी विदेश में एम वी वी एस कर रही है ।
भविष्य में दोनों बहिनें डाक्टर बन समाज की सेवा करेंगी । दुल्टा परिवार के लिए इन बहिनों की मेहनत रंग लाई है ।











