शिमला में सेपक टकरॉ को बढ़ावा देने की पहल, जिला एसोसिएशन का गठन; कपिल शर्मा चेयरमैन और अंशुल सकलानी बने अध्यक्ष

0
2

 

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। सेपक टकरॉ खेल को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। द मॉल, शिमला में हिमाचल एमेच्योर सेपक टकरॉ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष  पी.एन. आजाद की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में जिला शिमला सेपक टकरॉ एसोसिएशन का आधिकारिक गठन किया गया।

 

नवगठित जिला स्तरीय संस्था का मुख्य उद्देश्य शिमला जिला में सेपक टकरॉ खेल का व्यवस्थित एवं व्यापक विकास करना है। एसोसिएशन द्वारा जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान, स्थानीय प्रतियोगिताओं का आयोजन तथा खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

एसोसिएशन का लक्ष्य जिला शिमला से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच और प्रशिक्षण उपलब्ध करवाकर उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है, ताकि जिले की खेल प्रतिभाएं उच्च स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

 

बैठक के दौरान एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में:

 जिला शिमला सेपक टकरॉ एसोसिएशन का गठन, शिमला में सेपक टकरॉ को बढ़ावा देने की पहल, नई जिला एसोसिएशन का गठन विकल्प 3 सेपक टकरॉ के विकास को नई उड़ान, जिला शिमला एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित हैशटैग: #SepakTakraw #Shimla #Sports #HimachalPradesh #DistrictShimla #SportsDevelopment #YouthSports # खेलप्रतिभा #खेलविकास #हिमाचलप्रदेश #SepakTakrawIndia #AdarshHimachal

चेयरमैन:  कपिल शर्मा अध्यक्ष:  अंशुल सकलानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष:  दीपक सुंद्रियाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष: डॉ. उदय उपाध्यक्ष: फादर अरविंद कुमार उपाध्यक्ष: सरदार विक्रम सिंह जीत

 

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि एसोसिएशन सेपक टकरॉ के विकास के लिए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की सक्षम खेल संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित करेगी। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं में अधिक अवसर और आवश्यक खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

 

एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि इस पहल से जिला शिमला में सेपक टकरॉ के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ेगी और भविष्य में जिले से राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार होंगे।