आदर्श हिमाचल ब्यूरो,
शिमला। हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ (HGCTA) चुनाव 2026 के लिए अंतिम चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान, शिमला द्वारा चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी की गई है।
रिटर्निंग ऑफिसर, HGCTA चुनाव एवं राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय (कोटशेरा), चौड़ा मैदान, शिमला के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने बताया कि प्रदेश के महाविद्यालयों में आयोजित होने वाले विभिन्न यूथ फेस्टिवल, खेल-कूद प्रतियोगिताओं तथा अंतर-महाविद्यालय गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए चुनाव सारणी को अंतिम रूप दिया गया है।
उन्होंने बताया कि संस्था की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में किसी प्रकार की बाधा न आए और चुनाव प्रक्रिया सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए विस्तृत चुनाव कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
नामांकन पत्र दाखिल करना:
02 अक्टूबर 2026, प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
स्थान: राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान, शिमला।
नाम वापसी:
02 अक्टूबर 2026, दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
स्थान: राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान, शिमला।
अंतिम सूची का प्रकाशन:
02 अक्टूबर 2026, शाम 5:00 बजे
स्थान: राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान, शिमला।
चुनाव प्रचार:
03 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक।
मतदान:
03 नवंबर 2026, प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक।
मतदान हिमाचल प्रदेश के सभी प्रतिभागी राजकीय महाविद्यालयों में होगा।
सील बंद मतपत्र/बैलेट पेपर स्ट्रांग रूम में पहुंचाना:
03 नवंबर 2026 से 14 नवंबर 2026 तक विभिन्न महाविद्यालयों से सील बंद मतपत्र/बैलेट पेपर राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान, शिमला स्थित स्ट्रांग रूम में पहुंचाए जाएंगे।
मतगणना:
15 नवंबर 2026 (रविवार), प्रातः 10:30 बजे से
स्थान: राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान, शिमला।
चुनाव अधिकारी ने सभी संबंधित महाविद्यालयों एवं प्रतिभागियों से निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार प्रक्रिया में सहयोग करने का आग्रह किया है, ताकि HGCTA चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।










