आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । युवा भारत संस्था द्वारा गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की पूर्व संध्या पर कामना माता मंदिर परिसर बालूगंज में विशेष स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने दी
सुनील ठाकुर ने कहा युवा भारत संस्था पर्यावरण बचाओ अभियान नशा मुक्ति अभियान स्वास्थ्य जागरूकता अभियान रक्तदान शिविर आदि कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है पूरे देश के अंदर देश को स्वच्छ बनाने के लिए गांधी जयंती के उपलक्ष पर 2014 से जो यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है उस देश के अंदर देश एवं प्रदेश खुले में शौच मुक्त हुआ है एवं हिमाचल प्रदेश द्वारा प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाना हिमाचल को जहां स्वच्छ बना रहे हैं वही लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण को स्वच्छ बना रहा है समाज के जागरूक लोगों एवं सरकार से युवा भारत संस्था अपील करती है कि समाज को बोली तो मुक्त बनाया जाए और प्रत्येक व्यक्ति और घर इस स्वच्छ भारत मिशन का अभिनं अंग है 🌹











