किसानों की समस्याओं और आगामी तीन वर्षीय सदस्यता अभियान की रूपरेखा पर हुई चर्चा

0
9

आदर्श हिमाचल बयूरों

चिड़गांव, । भारतीय किसान संघ विकास खंड चिड़गांव, जिला शिमला की महत्वपूर्ण बैठक आज चिड़गांव में खंड अध्यक्ष  अजय जोकटा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं, उनके समाधान तथा संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया

बैठक में भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष  सुरेश ठाकुर, सीमांत क्षेत्र प्रांत प्रमुख डॉ. जवाहर लाल शर्मा, जिला प्रचार प्रमुख  भूपिंदर नेगी, युवा प्रमुख  राकेश नेगी, विकास खंड मंत्री  सुरेंद्रा ठाकुर तथा उपाध्यक्ष  कृपाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

बैठक के दौरान विकास खंड चिड़गांव के किसानों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक प्रयास करने पर जोर दिया। इसके साथ ही अप्रैल 2027 से 31 मार्च 2030 तक चलने वाले आगामी तीन वर्षीय सदस्यता अभियान की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। संगठन को मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक किसानों को संघ से जोड़ने के विषय पर भी विचार साझा किए गए।

बैठक के समापन के पश्चात सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गौ माता का विधिवत पूजन किया गया। इस दौरान गौ संरक्षण एवं भारतीय कृषि व्यवस्था में गौ माता के महत्व के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की गई।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा किसानों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।