जानिए किस जिले में कितना होगा मास्क न पहनने पर जुर्माना, आदेश हुए जारी

0
2144

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। हिमाचल में अनलॉक-2 में लापरवाही से घूमना अब भारी पड़ेगा। प्रदेश के आठ जिलों में कोविड-19 के नियमों में सख्ती करते हुए शुक्रवार से मास्क न लगाने और ढंग से मुंह और नाक न ढकने वालों पर 500 से 5000 रुपये तक जुर्माना लगेगा। सोलन जिले में मास्क न लगाने और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर जुर्माने के साथ आठ दिन का कारावास भी होगा।
    कांगड़ा, हमीरपुर, लाहौल और किन्नौर के उपायुक्तों ने अभी इस पर फैसला नहीं लिया है। शुक्रवार को आदेश जारी हो सकते हैं। उधर, प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों में कर्मचारियों के तबादलों पर दोबारा सख्ती से रोक लगा दी है। शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर और सोलन के उपायुक्तों ने मास्क पहनने को लेकर सख्ती करने के आदेश जारी कर दिए। शुक्रवार से पुलिस इसकी निगरानी करना शुरू कर देगी। हालांकि इस बार की कैबिनेट बैठक में भी इस पर फैसला लिया जाना था, लेकिन अब जिला उपायुक्त अपने स्तर पर नियमों में सख्ती कर रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः- संस्कृत अकादमी की टीम ने किया संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए भूमि का निरीक्षण

मंडी 500 से 5000
चंबा 500 से 5000
कुल्लू 500 से 5000
सिरमौर 500 से 5000
सोलन 500 से 5000
बिलासपुर 200 से 5000
शिमला 1000
ऊना 100 से 500

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here