कारगिल शौर्य दिवस पर भाजयूमो मंडल आनी ने किया पौधारोपण, देवदार के रोपे करीब 750 पौधे

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अमर ठाकुर ने की मुख्यातिथि के रूप में शिरकत

0
100

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

कुल्लू। जिला कुल्लू के आनी में कारगिल शौर्य दिवस के मौके पर रविवार को भाजयुमो मण्डल आनी ने  वन विभाग के  सौजन्य से खनाग क्षेत्र में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।जिसकी अध्यक्षता भाजयुमो मण्डल आनी के अध्यक्ष हरीश शर्मा ने की। जबकि कार्यक्रम में एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल स्पीति के चैयरमेन एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अमर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि के रूप शिरकत की। जबकि भाजयुमो के जिला अध्यक्ष नवल नेगी, भाजयूमो के प्रदेश सचिव संजीव शर्मा, प्रदेश सह प्रबक्ता वेद ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष एवं पौधरोपण प्रभारी सुभाष चौहान,,तथा जिला सचिव विक्रांत भारद्वाज व संदीप परमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ेंः- कोरोना अपडेट: हमीरपुर के भाजपा नेता और एचआरटीसी के वाइस चेयरमैन भी संक्रमण की चपेट में, 2176 पहुुँचे कुल मामले

इस मौके पर भाजयुमो मण्डल आनी के कार्यकर्ताओं ने वन विभाग के सौजन्य से खनाग क्षेत्र में खाली पड़ी  वन भूमि पर देवदार के लगभग 750 पौधे रोपे।इस अभियान में महिला मंडल  डगसारी की महिलाओं  और  ग्राम पंचायत खनाग तथा लझेरी के पंचायत  प्रतिनिधियों ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर एपीएमसी चैयरमैन अमर ठाकुर ने अपने सम्बोधन में भाजयुमो को पौधरोपण अभियान की बधाई दी और कहा कि पेड़ पौधों का हमारे पर्यावरण में विशेष महत्व है।जबकि पेड़ मनुष्य की जरूरतों को पूरा करने में भी सहायक है। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों से हमारी प्रकृति की सुंदरता को चार चांद लगते हैं।उन्होने लोगों से खाली पड़ी वन भूमि पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।
    वहीं भाजयुमो के जिला अध्यक्ष नवल नेगी ने कहा कि भाजयुमो ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आह्वान पर पूरे प्रदेश भर में एक लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया है,जिसमें जिला कुल्लू के चार मंडलों में  चार हजार पौधे रोपे जाएंगे। वहीं भाजयूमो मण्डल आनी के अध्यक्ष हरीश शर्मा ने कहा कि आनी मण्डल युवा मोर्चा ने रविवार को खनाग क्षेत्र में लक्ष्य के अनुरूप 750 पौधे रोपकर अभियान की शुरुआत की  हैं, जबकि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह व  जोश को देखते हुए आनी मण्डल युवा मोर्चा द्वारा 10 कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग ढाई हज़ार पौधे रोपे जाएंगे।
   इस मौके पर एपीएमसी चेयरमैन अमर ठाकुर के साथ भाजयुमो जिला कुल्लू के अध्यक्ष नवल नेगी,,प्रदेश सचिव संजीव शर्मा, प्रदेश सह प्रबक्ता वेद ठाकुर, भाजयूमो मण्डल अध्यक्ष हरीश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चौहान,जिला सचिव सन्दीप परमार विक्रांत भारद्वाज, मण्डल महामंत्री भूपेंद्र भूपी, धर्म पाल नेगी, उपाध्यक्ष गोल्डी चौहान, हरीश मेहता, दलजीत ठाकुर,  सचिव कुक्कू आर्यन, अमर ठाकुर, अरबिंद,भजन सिंह, पुनीत शर्मा, प्रबक्त डिम्पल  माही, सह मीडिया प्रभारी मोनू ठाकुर, संजू सिंह, किसान मोर्चा महामंत्री देवेंद्र ठाकुर, आईटी प्रभारी आशीष शर्मा, रघु ठाकुर, कोषाध्यक्ष लोकेश परमार, सलाहकार  परमार सिंह, वन रक्षक विहारी लाल,खनाग पंचायत के उपप्रधान बीएस राणा,लझेरी के उपप्रधान बीरबल, तथा महिला मंडल डगसारी की प्रधान फिल्मा देवी, सचिव मीरा देवी सहित प्रेम राणा, बेली राम, तथा राम कृष्ण सहित यूवा मोर्चा के अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here