अभी संभव नहीं, सितंबर में हो सकता है विधानसभा सत्र: जयराम ठाकुर

0
5
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। मंत्रिमंडल विस्तार की शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी कोरोना के कारण कोई भी राज्य विधानसभा सत्र बुलाने की नहीं सोच रहा है। लोकसबा सत्र भी अभी सितंबर तक आयोजित नहीं किया जाएगा। ऐसे में हिमाचल में भी कोरोना के लगातार बढ रह मामलों के कारण अभी मानसून सेशन बुलाना संभव नहीं है।

यह भी पढ़ें: इनरवहिल क्लब मिडटाउन ने आयुर्वेदिक अस्पताल छोटा शिमला  को दी सैनिटाइजर मशीन और हैंड सैनिटाइजर

सितंबर माह में सेशन बुलाने पर विचार किया जाएगा। मंत्रियों को दिए जाने वाले प्रभार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मेरे पास काफी विभाग हैं और अब वह हल्का करना चाहते हैं। जयराम ठाकुर ने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल होने की संभावना बताई है। कहा कि अभी संतुलित मंत्रिमंडल है और मिलकर कार्य करेंगे। प्रदेश की आर्थिक  स्‍िथति सुधारना और विकास प्राथमिकता है। जयराम ने कहा 2022 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। विधानसभा सत्र के अगस्त में होने की संभावना नहीं है। सितंबर में इस पर विचार किया जाएगा। विधानसभा सत्र को आयोजित करने को लेकर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और लोकसभा अध्यक्ष से भी चर्चा हुई है।