युवक मंडल गागनी ने निरमंड के ठारवा बीट में चलाया पौधारोपण अभियान

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

कुल्लू। नेहरू युवा केन्द्र कुल्लू ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के दिशा निर्देश में ग्राम पंचायत कोट के  आजाद भगत सिंह युवा मण्डल गागनी द्वारा वन परिक्षेत्र निरमंड के अन्तर्गत ठारवा बीट में  पौधारोपड़ अभियान चलाया गया। युवा मंडल  के प्रधान ओमप्रकाश ने जानकारी देते हुए कहा कि ठारवा बीट में  रेऊशल और गागनी गांव के बीच खाली भूमि में पौधारोपड़ अभियान चलाया। सभी सामाजिक संस्थाओं के लोगों द्वारा देवदार के 200 पौधे  रोपित करके प्रकृति संरक्षण की दिशा में कदम उठाया है।

Ads

यह भी पढ़ेंः- अभी संभव नहीं, सितंबर में हो सकता है विधानसभा सत्र: जयराम ठाकुर

पर्यावरण के संरक्षण से ही धरती पर जीवन का संरक्षण हो सकता है  इसलिए सभी लोगों को पौधारोपण करना चाहिए ताकि भविष्य  में  प्राकृतिक आपदाओं व  पर्यावरण प्रदूषण से उत्पन्न होने वाले संकट से जूझना ना पड़े। आम जनता को भी चाहिए कि वे सिर्फ सामाजिक संस्थाओं के लोगों पर ही निर्भर ना हो कि  प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण स्वच्छता का कार्य वही करते रहें। आज  हम सभी लोगों को मिलकर काम करने की जरूरत है ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए हम स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बना सकें। इस अभियान को सफल बनाने में लक्ष्मी महिला मण्डल रेऊशल और सरस्वती महिला मण्डल गागनी , आज़ाद भगत सिंह युवा मण्डल गागनी , वन रक्षक  जितेन्द्र , ग्राम पंचायत कोट की प्रधान रीता , सरपंच  बबली  , सरपंच सर्व दयाल , शिक्षा विभाग से ठाकुर दास , कुशाल  और गांव दगोट के स्कूली बच्चों  और युवा मंडल  गागनी  के सदस्यों ने अपना  योगदान दिया।