महिला मंडल जाओं ने चलाया पौधरोपण अभियान

0
4
महिला मण्डल जाओं ने चलाया पौधरोपण अभियान
महिला मण्डल जाओं ने चलाया पौधरोपण अभियान
आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
 आनी :-विकास खण्ड निरमण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत चायल के महिला मण्डल जाओं ने गुरुवार को ग्रीन विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान चलाया, जिसमें खाली पड़ी हुई जमीन पर महिला मण्डल जाओं ने पौधरोपण किया गया। इस अबसर पर देवदार के 30 पेड़ रोपे गए। युवा खेल स्वयंसेवी कमलेश ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रकृति के संतुलन को बनाये रखने के लिए पेड़ पौधों के महत्व को  समझें। अपने आसपास की खाली वन भूमि पर वृक्ष लगाएं।
कमलेश ठाकुर ने कहा कि अपने या बच्चों के जन्मदिन पर केक काटने के बजाय  पेड़ लगाकर उन यादों को चिरस्थायी बनाएं। उन्होंने कहा कि हमारे प्राकृतिक जल स्रोंतों का संरक्षण भी तभी होगा,जब हम वृक्षारोपण को बढ़ावा देंगे।  इस कार्यक्रम में वार्ड मेम्बर तृप्ता देवी, महिला मंडल प्रधान नीता शर्मा  के अलावा गीता, पूनम, सुषमा, पुष्पा व , पिंगला आदि ने भाग लिया।