दीवान राजा
आनी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का रविवार को आउटर सिराज के आनी पहुँचने पर कांग्रेस कमेटी आनी के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। आनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकेश शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का आनी से बंजार और कुल्लू से लाहौल स्पिति का है जहां वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और मजबूती प्रदान करगें ।

आनी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलना नहीं हो पा रहा है जिसके लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार में प्रदेश की जनता बेहाल हुई है । सेब सीजन में किसान-बागवानों को जयराम सरकार ने कोई राहत प्रदान नहीं की है जबकि भाजपा सरकार ने बागवानों को नेपाली मजदूर उपलब्ध करवाने का आश्वाशन दिया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिस कारण प्रदेश के किसान बागवानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ।
कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता गांव स्तर पर काम कर कर रहा है । कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सक्रिय और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट है । वहीं उन्होंने सामाजिक दूरी के नियमों समेत आवश्यक सावधानियां बरतने की भी अपील की। इस मौके पर आनी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्र केश शर्मा,पूर्व एपीएमसी अध्यक्ष यूपेन्द्र कान्त मिश्रा,उपाध्यक्ष बंसी लाल,महासचिव सतपाल ठाकुर ,गुलाब वर्मा,देव राज,कांग्रेस कोषाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर,सचिव सोनु चौहान, भगवान दास,एससी अध्यक्ष ब्लॉक आनी किशोरीलाल,खुशदिल सूद, राजू ठाकुर,संजय मार्कण्डेय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।