हिमाचल के उपरी शिमला में सेब कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, विभिन्न हिस्सों से सेब मंडियों में पहुंच रहे व्यापारी

0
5

 

विशेषर नेगी

शिमला। हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी में सेब का महत्वपूर्ण योगदान है ।
प्रदेश में  सेब कारोबार चार से पांच हजार करोड़ का  होता है।  वर्तमान
में  सेब की खरीद के लिए सेब बहुल इलाको में स्थापित अस्थाई मंडियों में देश के विभिन्न हिस्सों से खरीददार यानी लदानी आते है।  इन दिनों ऊपरी क्षेत्र के सेब
मंडियों में सेब  के दाम बागवानों को आशा अनुरूप मिलने  से बागवान
खुश  है। हालांकि  इस बार सेब की फसल बीते वर्ष के मुकाबले आदी होने
की संभावना है।  दुसरा इस बार कई सेब बहुल इलाको में  ओले की मार भी सेब
पर पड़ी है। लेकिन  स्थानीय मंडियों में जो सेब अच्छा है उसके   में दाम
अच्छे मिलने लगे हैं।

    वर्तमान में बढ़िया सेब करीब ₹3000 प्रति पेटी ,जबकि  ओले का दागी से  पंद्रह सौ रूपये  प्रति पेटी तक बिक रहा है। देश की के विभिन्न  शहरों से आए खरीददार यानी लदानियों का कहना है कि इस बार सेब की आमद  पिछले साल से काफी कम है। उन की सप्लाई भी पिछली साल से आधी रहने की उम्मीद है।  लेकिन अच्छे  सेब का  दाम बागवानों को अच्छा मिल रहा है। उनका कहना है आने वाले दिनों में भी सेब के दाम अच्छे रहेंगे।
तमिलनाडु मदुरै से  सेब लेने आए आनंद मरिकौंडा  बताया कि वे  15  साल से  इस क्षेत्र में सेब  लेने आ रहे हैं।  वे हर साल  6–7 करोड़ का सेब व्यापार करते हैं। लेकिन इस बार सेब कम होने के कारण काम उतना नहीं हो पाएगा। लेकिन सेब बागवानों  को दाम अच्छे मिल रहे हैं।
नासिक से आए हुए सेब व्यापारी कुश्निक ने बताया कि बीते वर्ष उन्होंने सेब का करीब 2 0 करोड का कारोबार किया। इस बार सेब  कम होने के कारण  कारोबार कम होगा। पिछले साल काफी अच्छा सेब था। इस बार जो  जिन
बागवानों ने अपने बगीचों में ओलो से सेब को बचाने के लिए नेट का प्रयोग
किया उन का सेब अच्छा है, लेकिन बाकी  दाग वाला  आ रहा है।
नारकंडा के सेब आढ़ती दलीप कैंथला  ने बताया कि पिछले बार इस
मौसम में 7 से 8 हजार पेटी प्रतिदिन उनके पास पहुंचा था. लेकिन इस बार  3
से 4 हजार पेटी   उन तक पहुंच रहा  है। उन्होंने बताया कि   कोरोना का
शुरू में डर लग रहा था, लेकिन अब हालात सामान्य हो गए। लोग एहतियात बरत
रहे हैं।  उन्होंने बताया सेब अच्छा तीन हजार रूपये प्रति पेटी तक बिक
रहा है जबकि ओले की मर वाला 15 सौ रूपये प्रति पेटी  तक
बागवान मनीष चौहान ने बताया उनका सेब  23 सौ रूपये  प्रति बॉक्स
बिका।  जिस में समाल , मीडियम , लारज सभी साइज और क्वालिटी यानी गढ़ में
बिका। वे इस दर से सेब बिकने के कारण  संतुष्ट है।