कोरोना अपडेट: कांगड़ा में छह मौतों के साथ दस संक्रमितों ने तोड़ा दम, 337 नए मामले

0
4
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। प्रदेश में पिछली रात से शाम पांच बजे तक दस कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। इन मौतों की पुष्टि प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने की है। इनमें सर्वाधिक छह मौतें कांगड़ा जबकि शिमला, सिरमौर,  कुल्लू व सुंडला चंबा जिले से एक-एक मौत की पुष्टि हुई है। डीसीएच धर्मशाला में चंबा  सुंडला क्षेत्र के 74 बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मृतक को चंबा से बुधवार को धर्मशाला रेफर किया गया था। जहां गुरुवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। वहीं टांडा में तरोपका हमीरपुर की 75 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला, ज्वाली कंडार के 78 वर्षीय बुजुर्ग, मंडी लड़भड़ाेल के 63 वर्षीय बुजुर्ग, हमीरपुर के 69 वर्षीय बुजुर्ग, बडाई सुनौहर की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला और नैहरन पुखर देहरा गोपीपुर के 58 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भी मनाली के 76 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वहीं प्रदेश में वीरवार रात नौ बजे तक 337 नए मामले सामने आए हैं। इनमें मंडी में 65,  शिमला 86,  सिरमौर में 27,  सोलन में 54, ऊना में छह,  कुल्लू  18, चंबा 11 , लाहौल-स्पीति तीन,  किन्नौर व हमीरपुर में पांच-पांच,  बिलासपुर में 36 जबकि कांगड़ा में 21 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 13386 पहुंच गया है। सक्रिय मामले 3984 हैं। अब तक 9232 मरीज ठीक हो चुके हैं। गुरुवार शाम तक 295 और मरीज ठीक भी हुए हैं।