आदर्श हिमाचल ब्यूरो
आनी। भाजपा युवा मोर्चा मण्डल आनी ने रविवार को अपने गठन के 100 दिन पूरे होने पर समिति सभागार में शताब्दी समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता भाजयूमो मण्डल आनी के अध्यक्ष हरीश शर्मा ने की।इस कार्यक्रम में आनी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय बिधायक किशोरीलाल सागर, एपीएमसी कुल्लू एवम लाहौल स्पीति के चेयरमैन अमर ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर तथा भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवल नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ “बंदे मातरम”राष्ट्रीय गीत से किया गया।इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा मण्डल आनी के अध्यक्ष हरीश शर्मा ने युवा मोर्चा की कार्य समिति के सौ दिन पूरे होने पर युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि आनी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सक्रियता के साथ काम करते हुए सौ दिनों में पौधरोपण, वर्चुअल कार्यक्रम तथा रक्तदान शिविर के अलावा पार्टी संगठन की मजबूती व सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका अदा की है।उन्होंने प्रदेश में भाजपा सरकार के मिशन 2022 रिपीट की सफलता के लिए युवा मोर्चा की तरफ से हुंकार भरते हुए , आश्वस्त किया कि 2022 के आम चुनाबों में मिशन रिपीट के लिए भाजयूमो मण्डल आनी अपनी सक्रिय भूमिका अदा करेगा।
वहीं कार्यक्रम में जहाँ आनी के बिधायक किशोरीलाल सागर ने युवाओं को देश की रीढ़ बताया औऱ 100 दिनों में युवा मोर्चा द्वारा किए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की।बिधायक महोदय ने इस मौके पर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई गई, अनेकों कल्याणकारी योजनाओं औऱ विकास कार्यों को बखान किया, वहीं उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को आमजन तक ले जाने का आह्वान किया।बिधायक किशोरीलाल सागर ने कहा कि विपक्षी दल, कांग्रेस पार्टी अब मुंगेरीलाल के सपने लेना छोड़ दे,क्योंकि प्रदेश में सत्ता पलट वाली परिपाटी नहीं चलने वाली है।क्योंकि अब पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर चल पड़ी है, और भाजपा अब मिशन रिपीट 2022, 2027 और 2032 क साथ निरन्तर आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी मुख्यमंत्री ठा, जयराम जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा का 2022 में सत्ता का मिशन पुनः रिपीट होगा, और इस जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
जबकि एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल स्पीति के चेयरमैन अमर ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर तथा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवल नेगी ने अपने सम्बोधन में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित व पार्टी संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय रूप से आगे आकर ,सेवा, संघर्ष व बलिदान के भाव से कार्य करने का आह्वान किया।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आने वाले पंचायतीराज चुनाबों में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए, प्रदेश में भाजपा सरकार के मिशन 2022 रिपीट के लिए एक बूथ, 20 यूथ के नारे को सशक्त बनाते हुए, पूरी तन्मयता और समपर्ण भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में में विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर के साथ, एपीएमसी चैयरमेन (कुल्लू एवं लौहल स्पिति ) व किसान मोर्चा के प्रदेश महामन्त्री अमर ठाकुर, मंडलाध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नवल नेगी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दूनी चन्द, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर, युवा मोर्चा प्रदेश सह प्रवक्ता वेद ठाकुर,युवा मोर्चा मण्डल आनी अध्यक्ष हरीश शर्मा, जिला कुल्लू युवा मोर्चा उपाध्यक्ष व प्रभारी युवा मोर्चा आनी मण्डल यशपाल , युवा मोर्चा जिला महामंत्री विशाल सुद, भाजयुमो उपाध्यक्ष सुभाष चौहान , हरीश मैहता, भाजयुमो जिला सचिव संदीप परमार, भाजयुमो जिला सह मिडिया प्रभारी संजय ठाकुर , महामंत्री धर्मपाल नेगी व आईटी प्रभारी आशीष शर्मा सहित युवा मोर्चा के अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।